Haryana

Rohtak News: तीन माह बाद घर पहुंचेंगी अंडर 19 विश्वकप विजेता टीम की कप्तान शैफाली वर्मा


शैफाली वर्मा

रोहतक। अंडर 19 महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की कप्तान शैफाली वर्मा शनिवार दोपहर 12 बजे रोहतक पहुंचेंगी। लंबे समय बाद वह माता-पिता व बहन के साथ घर का भोजन करेंगी।

शैफाली वर्मा के पिता संजीव वर्मा ने बताया कि शैफाली का शानदार स्वागत किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शैफाली अंडर 19 वर्ल्ड कप से पहले घर आई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई। भारतीय टीम ने शैफाली के नेतृत्व में अंडर 19 विश्वकप कप जीता। बाद में वहीं से शैफाली सीनियर टीम में शामिल हो गईं। हालांकि महिला सीनियर टीम की ओपनर शैफाली भारत को विश्व कप नहीं दिला सकीं। वहां से आने के बाद शैफाली ने महिला आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में दिल्ली की टीम की तरफ से भाग लिया। दिल्ली फाइनल तक पहुंची, जहां खिताबी भिड़ंत में मुंबई की टीम से हार मिली। शुक्रवार को शैफाली गुरुग्राम पहुंच गईं। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक घर पहुंचेंगी। उनके पिता संजीव का कहना है कि कम उम्र में ही शैफाली ने न केवल परिवार, बल्कि देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।


Source link

Related Articles

Back to top button