Haryana: फिर सताने लगा कोरोना का डर, सिविल अस्पताल की डॉक्टर मिली पॉजिटिव, विभाग सतर्क

(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करनाल सिविल अस्पताल की एक महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर आने वाले प्रत्येक मरीज के लिए मास्क व दो गज की दूरी फिर से अनिवार्य कर दिया है। यह नियम सोमवार को लागू हो गए हैं। अब अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज व उनके तीमारदारों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
महिला डॉक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही
शुक्रवार को महिला डॉक्टर ने कोरोना टेस्ट कराया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। जिसके बाद से वे छुट्टी पर हैं और स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम आईसोलेट किया है। फिलहाल महिला डॉक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, ओपीडी में उनके साथ अन्य डॉक्टरों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
यह भी पढ़ें- Haryana News: भाजपा-जजपा, इनेलो व आप को झटका, तीन पूर्व विधायकों समेत 56 नेता कांग्रेस में शामिल
कोरोना के लक्षण दिखे तो कराएं जांच
सिविल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि कोरोना के लक्षण फ्लू के समान हैं। संक्रमण के परिणामस्वरूप, बुखार, ठंड, सांस की तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। विशेष रूप से वृद्ध लोग और जिन्हें पहले से ही अस्थमा, मधुमेह और हृदय रोग है। वह इससे बचकर रहें और ये लक्षण दिखने पर सिविल अस्पताल में आकर अपना कोरोना टेस्ट कराएं और संबंधित बीमारी का उचित इलाज कराएं।
Source link