Haryana

रेवाड़ी में हुक्का बार पर रेड: गांजे से भरी कई सिगरेट मिली; नौजवानों को परोसा जा रहा था नशा

रेवाड़ी20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के रेवाड़ी स्थित पॉश एरिया मॉडल में पुलिस ने एक हुक्का बार पर रेड की। कैफे की आड़ में यहां हुक्का बार खुला हुआ था, जिसमें नौजवानों को नशा भी परोसा जा रहा था। मौके से गांजे से भरी हुई कई सिगरेट भी मिली है। पुलिस ने कैफे संचालक और उसके पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है।

AM-2-PM कैफे पर रेड

मिली जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन में गांधी चौक के निकट AM-2-PM के नाम से बेसमेंट के अंदर कैफे खुला हुआ था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कैफे की आड़ में यहां हुक्का बार चल रहा है, जिसमें नशीला पदार्थ भी कॉलेज के स्टूडेंट व नौजवानों को परोसा जाता है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कैफे पर निगरानी की और फिर सोमवार की रात यहां बोगस ग्राहक तैयार कर रेड कर दी।

काफी सारे हुक्के रखे मिले

पुलिस ने छापेमारी की तो यहां टेबल पर कई सारे हुक्के रखे मिले और साथ में फ्लेवर्ड भी रखे हुए थे। एक टेबल पर तीन सिगरेट रखी हुई थी। सा‌थ वाले कमरे में दो युवक बैठे मिले। एक भिवानी की महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी आशीष व दूसरा चरखी-दादरी के गांव बौंद कलां निवासी संदीप है। दोनों मिलकर ही यह कैफे चला रहे थे।

सिगरेट में भरा मिला गांजा

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला है कि दोनों ने ही मिलकर सिगरेट में तंबाकू के साथ गांजा भरा था। ये सिगरेट भी ग्राहकों को ही परोसी जानी थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 5, 6 COTPA ACT व 20A-61-85 NDPS ACT के तहत केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button