Haryana

रेवाड़ी में मधुमक्खियों के अटैक से मौत: छत्ता तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ाया, टहनी टूटने से कोठरी की छत पर गिरा

रेवाड़ी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मधुमक्खी का छत्ता तोड़ने पेड़ पर चढ़े युवक की मौत हो गई। छत्ता तोड़ते ही मधुमक्खियों ने उस पर अटैक कर दिया, जिसके बाद वह पेड़ से नीचे गया। अब एक साल बाद सदर थाना पुलिस ने युवक को छत्ता तोड़ने के लिए चढ़ाने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव लिसाना निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि 7 मार्च 2022 को उनका बेटा देवेंद्र उर्फ कालू घर पर था। इसी दौरान गांव निवासी सुमेर उसे अपने साथ खेत में ले गया। सुमेर ने मधुमक्खियों का छत्ता तोड़ने के लिए देवेंद्र को तेजधार हथियार देकर पेड़ पर चढ़ा दिया था। देवेंद्र पेड़ की टहनी को काटने लगा तो मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

मधुमक्खियों ने किया अटैक, नीचे गिरा
मधुमक्खियों के काटने से देवेंद्र के हाथ से टहनी छूट गई और वह नीचे बनी कोठरी की छत पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब आधा घंटे तक देवेंद्र छत पर ही पड़ा रहा। इसके बाद सुमेर का लड़का व गांव का रहने वाला दीवान देवेंद्र को एक डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

मामले को लेकर कई बार पंचायतें हुई
शिकायत में सतबीर ने आरोप लगाया है कि घर घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर है, लेकिन सुमेर ने दुर्घटना के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं दी। देवेंद्र की मौत के काफी देर बाद उन्हें सूचना दी गई। इस मामले में उन्होंने सदर थाना पुलिस को भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस बारे में गांव में भी कई बार पंचायत हुई। पंचायत के फैसले को सुमेर व उसके परिजनों ने मानने से इनकार कर दिया। पंचायत स्तर पर मामला नहीं सुलझने पर सतबीर ने फिर से पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को सुमेर के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button