Haryana

रेवाड़ी में बर्फ फैक्ट्री में घुसकर हमला: 5 लाख रुपए छीन ले गए बदमाश; रोहड़ाई थाना पुलिस ने दर्ज की FIR

रेवाड़ी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने एक बर्फ फैक्ट्री में घुसकर धावा बोल दिया। बदमाशों ने दो श्रमिकों को घायल कर 5 लाख रुपए छीन लिए। रोहड़ाई थाना पुलिस ने फरार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव में ही खोली हुई है फैक्ट्री

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव जीवड़ा निवासी अशोक कुमार ने अपने गांव में ही बर्फ फैक्ट्री लगाई हुई है। अशोक ने बताया कि उसकी फैक्ट्री में राजस्थान के खुशखेड़ा निवासी आकाश व जींद निवासी नरेश दोनों काम करते है।

दोनों पर हमला कर घायल किया

अशोक ने बताया कि दोनों कर्मचारी कंपनी के ऑफिस में ही रात में सोते है। अलसुबह आकाश रोज की तरह लेबर को उठाने के लिए लेबर रूम में जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर फैक्ट्री में घुस रहे एक अनजान शख्स पर पड़ी। उससे पूछा आप कौन हो तो उसने आकाश पर हमला कर दिया।

3-4 अन्य बदमाश घुसे

आकाश ने बताया कि आरोपी ने आवाज देकर अपने 3-4 अन्य साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने मिलकर आकाश के साथ वहां पर रखे हुक्के से वार किया। झगडे़ की आवाज सुनकर नरेश भी जाग गया तथा आकाश को बचाने की कोशिश की तो उस पर भी ईंटों से वार किया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई है। आरोपी ऑफिस में रखा 5 लाख रुपए का कैश भी उठा ले गए। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रोहड़ाई थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button