रेवाड़ी में झमाझम बारिश: आधे घंटे तक बरसा पानी; सरसों की फसल में नुकसान, तापमान में गिरावट

रेवाड़ी35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा के रेवाड़ी शहर में मंगलवार की देर रात जोरदार बारिश हुई। बारिश की वजह से कई जगह जलभराव हो गया। शहर के निचलने इलाकों में जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानी भी हुई। साथ ही बारिश की वजह से सरसों की फसल को नुकसान का भी अनुमान है। वहीं बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम फिर से ठंडा हो गया है।
आधे घंटे हुई जोरदार बारिश
दरअसल, उत्त पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले में मंगलवार की दोपहर बाद से ही दिखाई देना शुरू हो गया था। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए। देर शाम तेज गति से हवाएं चलनी शुरू हुई और फिर रात होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया। पहले कुछ देर बूंदाबांदी हुई और देर रात आधे घंटे तक पूरे शहर में जोरदार बारिश हुई।

आज भी बारिश के आसार
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 1 मार्च को मौसमी गतिविधि अपने चरम पर होगी और 2 मार्च को कम हो जाएगी। इसके बाद 3 मार्च के बीच एक घंटे के ब्रैक के साथ और इस दौरान सुबह के समय कोहरे की गतिविधियों की संभावना भी बन रही है। एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च को सक्रिय होगा। जिसकी वजह से भी हरियाणा व दिल्ली में सिमित स्थानों पर तेज गति की हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
सरसों को हो सकता है नुकसान
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, अगर तेज बारिश होती है तो पकाव पर खड़ी सरसों की फसल में नुकसान हो सकता है। देर रात हुई तेज बारिश से भी सरसों की फसल में नुकसान की संभावना है। हालांकि फिलहाल सरसों में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
Source link