राज्यसभा चुनाव नामांकन का अंतिम दिन: कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार आज भरेंगे नॉमिनेशन; मतदान 10 जून को होगा

चंडीगढ़एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
अजय माकन कांग्रेस नेताओं के साथ।
हरियाणा की राज्यसभा सीटों के लिए आज नामांकन भरने का आखिरी दिन है। कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन आज कांग्रेसी विधायकों, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार भी नामांकन दाखिल करेंगे। यदि नामांकन दो ही रहते हैं तो 3 जून को ही विजयी घोषित किया जा सकता है। मतदान 10 जून को है।
कल शाम चंडीगढ़ पहुंच गए थे अजय माकन
कांग्रेस उम्मीदवार सोमवार को दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंच गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल के साथ बैठक की थी। इस बैठक में कांग्रेस के 30 विधायक मौजूद थे, परंतु कुलदीप बिश्नोई नहीं आए। विवेक बंसल का कहना था कि कुलदीप बिश्नोई पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में ही वोट करेंगे।
हरियाणा की दो सीटें होंगी खाली
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। एक सीट भाजपा सांसद दुष्यंत गौतम और दूसरी सीट निर्दलीय सांसद सुभाष चंद्रा की है, जो भाजपा के समर्थन से जीते थे। दोनों का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो जाएगा। उम्मीदवार की जीत के लिए 31 विधायकों का वोट जरूरी है। भाजपा के पास 40 विधायक हैं। सहयोगी पार्टी जजपा के पास 10, 7 निर्दलीय, 1 इनेलो, 1 हलोपा और कांग्रेस के पास 31 विधायक हैं।
Source link