Haryana

बहादुरगढ़ में कार ने 4 लोगों को रौंदा: 2 की मौत, दो गंभीर हालत में PGI रेफर; छोले भटूरे की रेहड़ी लेकर जा रहे थे

बहादुरगढ़43 मिनट पहले

हरियाणा के बहादुरगढ़ में रोहतक-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने 4 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज रोहतक PGI में चल रहा है।

मृतकों की पहचान करीब महेश (30), सोमनाथ (18) के रूप में हुई है। दोनों सिद्धार्थ नगर यूपी के रहने वाले थे। पिछले करीब 8 साल से यहां महावीर पार्क में रह रहे थे। दोनों देवीलाल पार्क के पास छोले भटूरे की रेहड़ी लगाते थे। रविवार शाम को दोनों काम खत्म होने के बाद रेहड़ी को लेकर कमरे की ओर जा रहे थ। इनके साथ इन्हीं के गांव का राजेश भी था।

बहादुरगढ़ में छोले भटूरे की रेहड़ी का रोड पर बिखरा पड़ा सामान।

कार ने चार लोगों को रौंदा
जैसे ही तीनों टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने रेहड़ी को टक्कर मार दी। कार सोमनाथ, महेश, राजेश व एक अन्य राहगीर को रौंद कर तेजी से आगे बढ़ गई। चारों लोगों को आनन फानन में बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां महेश और सोमनाथ को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दोनों घायलों को PGI रेफर कर दिया गया।

कार को मौके पर छोड़कर भागा ड्राइवर
SHO सुनील कुमार ने बताया कि कार चालक तेज रफ्तार में रोहतक से दिल्ली की ओर जा रहा था। उसी दौरान उसने रेहड़ी लेकर जा रहे लोगों को टक्कर मार दी। ड्राइवर घटना के बाद कार को मौके पर छोड़कर शहर की तरफ फरार हो गया। कार का नंबर ट्रेस कर व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। साथ ही व्यक्ति किस ओर भागा है, इसको लेकर आसपास के CCTV चेक किया जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button