Haryana

बंबीहा गैंग के शार्प शूटर पर चलेगा मुकद्दमा: मूसेवाला हत्याकांड मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ के कजन की चंडीगढ़ में हत्या का आरोपी ‘चस्का’

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Bambiha Gang Sharp Shooter Neeraj Chaska Latest News Chandigarh Court; Killed Goldy Brar Cousin Accused In Sidhu Moosewala Murder Case And Close Associate Of Lawrence Bishnoi

चंडीगढ़38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लारेंस गैंग के एंटी गैंग बंबीहा गैंग के शार्प शूटर नीरज चस्का के खिलाफ गोल्डी बराड़ के भाई(कजन) गुरलाल बराड़ मर्डर केस में चंडीगढ़ जिला अदालत के ASJ जयबीर सिंह ने चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। नीरज चस्का के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश रचने और आर्म्स एक्ट के तहत चार्ज फ्रेम किए गए हैं। अब उसके खिलाफ ट्रायल चलेगा। गोल्डी बराड़ सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है और विदेश में है। हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में लारेंस ने मूसेवाला हत्याकांड को गोल्डी की प्लानिंग बताया था। सरकार अभी तक एक्स्ट्राडिशन एक्ट के तहत गोल्डी को पंजाब लाने में फेल रही है। इससे पहले हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस ने नीरज चस्का के खिलाफ गुरलाल बराड़ मर्डर केस में चंडीगढ़ जिला अदालत में चार्जशीट दायर की थी। गुरलाल की 10 अक्तूबर, 2020 को इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1 चंडीगढ़ में देर शाम गोलियां मार हत्या कर दी गई थी। हमलावर मोटरसाइकिल पर थे। पुलिस केस के मुताबिक दविंदर बंबीहा गैंग के मेंबर्स ने यह कत्ल किया था। सिटी एम्पोरियम मॉल के सामने यह कत्ल हुआ था।

4 पहले पकड़े जा चुके
पुलिस ने चस्का के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी। उसके खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश रचने और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई थी। इस हत्याकांड में पहले पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें गुरविंदर सिंह उर्फ ढाढी, गुरमीत सिंह उर्फ गीता, दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा और चमकौर सिंह बैंत शामिल हैं। इनके खिलाफ पहले ही चार्जशीट सौंपी जा चुकी है।

जम्मू से पकड़ा गया था
नीरज चस्का इस हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था। वह मूलरुप से फरीदकोट के जैतों का निवासी है। पंजाब पुलिस ने उसे हाल ही में जम्मू से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। चस्का को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। वह सुरजीत बाउंसर हत्याकांड में भी 5 दिन रिमांड पर रहा था। सुरजीत की सेक्टर 38(वेस्ट) में दो मोटरसाइकिल सवारों ने 16 मार्च, 2020 को दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। सुरजीत हत्या के समय सेक्टर 22 से कार में अपने घर जा रहा था।

पैदल आए, गोलियां चला बाइक पर फरार
पुलिस केस के मुताबिक गुरलाल बराड़ पर दो हमलावरों ने गोलियां चलाई थी। वह स्टूडेंट्स’ आर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी(SOPU) का पूर्व प्रेसिडेंट भी था। वह हमले के दौरान अपनी फार्चुनर गाड़ी में मॉल के बाहर था जब उस पर गोलियां मारी गई।

गवाह मुकर चुका
सिटी एम्पोरियम में प्लेबॉय क्लब में वैलेट पार्किंग के लिए कार्यरत ड्राइवर विकास तिवारी के बयान पर यह केस दर्ज हुआ था। उसने पुलिस को बताया था कि घटना के समय पिस्टल दिए दो हमलावर सेंट्रा मॉल की तरफ से पैदल आए और फॉर्च्यूनर कार में बैठे व्यक्ति पर गोलियां चलाई। करीब 6 से 7 गोलियां चला यह मोटरसाइकिल पर आए एक अन्य व्यक्ति के साथ बैठ फरार हो गए थे। हालांकि केस में तिवारी अपने पूर्व बयानों से मुकर गया था। वह कथित शूटर चमकौर सिंह को नहीं पहचान पाया था।

सुरजीत बाउंसर का मार्च, 2020 में चंडीगढ़ में कत्ल हुआ था।

सुरजीत बाउंसर का मार्च, 2020 में चंडीगढ़ में कत्ल हुआ था।

सुरजीत बाउंसर मर्डर में रिमांड पर था चस्का
नीरज चस्का को चंडीगढ़ पुलिस की मलोया थाना पुलिस बाउंसर से फाइनेंसर बने सुरजीत मर्डर केस में प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। उसका 5 दिनों का रिमांड लिया गया था। 16 मार्च, 2020 को सुरजीत की हत्या हुई थी। उसकी भी हत्या में मोटरसाइकिल पर सवार दो शूटर्स थे। वह सेक्टर 22 से सेक्टर 38 की तरफ जा रहा था जब दिन-दहाडे यह वारदात हुई थी। दविंदर बंबीहा गैंग ने सुरजीत की हत्या को सकेतड़ी में हुई बाउंसर अमित शर्मा की हत्या का बदला बताया था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button