Haryana

दिग्विजय चौटाला व लगन की भव्य रिसेप्शन पार्टी, आशीर्वाद देने पहुंचे केंद्रीय मंत्रियों सहित ये क्रिकेटर

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई एवं जजपा नेता दिग्विजय चौटाला की शादी की रिसेप्शन पार्टी गुरुवार को दिल्ली में रखी गई। नई दिल्ली में अशोका होटल में पहुंचकर देश की राजनीतिक दिग्गजों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। उनकी रिसेप्शन पार्टी में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर हरियाणा के बड़े नेता पहुंचे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मंत्री कृष्णपाल गुज्जर, रतन लाल कटारिया, बिजली मंत्री व उनके दादा रणजीत सिंह चौटाला, भाजपा नेता जाकिर हुसैन सहित कई दिग्गज पहुंचे। इसके अलावा क्रिकेटर युवराज सिंह, व भाजपा नेता एवं क्रिकेटर गौतम गंभीर भी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। 

इसके अलावा दिग्विजय चौटाला व उनकी पत्नी लगन रंधावा को आशीर्वाद देने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्री वीके सिंह आदि भी पहुंचे। देखिए फोटोज…



दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा की रिसेप्शन पार्टी में भारत के पूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता एवं सांसद गौतम गंभीर भी पहुंचे।


दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा की रिसेप्शन पार्टी में भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी पहुंचे।


हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचकर नव विवाहितों को आशीर्वाद दिया। 


दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा की रिसेप्शन पार्टी में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी आशीर्वाद देने पहुंचे। जजपा सुप्रिमो अजय चाैटाला से भी हंसकर मिलते हुए उनका फोटो कैमरे में कैद हो गया। 



Source link

Related Articles

Back to top button