जींद में युवक ने पड़ोसी पर चलाई गोली: मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हमलावर की बाइक को तोड़ा; दोस्तों के साथ फरार

जींद31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के गांव मोहनगढ़ छापड़ा में एक युवक पर पड़ोसी ने गोली चला दी। इसमें युवक बाल-बाल बच गया। भागते समय लोगों ने उसकी बाइक को तोड़ डाला। वह अपने दोस्त के साथ फरार हो गया। उचाना थाना पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मोहनगढ़ छापड़ा निवासी संदीप ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके घर के सामने ही रवि का मकान है। करीब एक साल पहले उसका रवि के साथ झगड़ा हुआ था, तभी से रवि उससे रंजिश रखे हुए हैं। मंगलवार रात को वह अपने घर से निकल रहा था, तभी रवि उसके सामने आया। रवि के साथ उसके 2 दोस्त भी थी।
रवि ने उस पर पिस्तौल के साथ फायरिंग कर दी। वह झुक गया और बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के घरों के लोग बाहर निकले तो रवि अपनी बाइक स्टार्ट करने लगा। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह बाइक छोड़ कर अपने दोस्तों के साथ भाग गया। बाइक वहीं पर रह गई। लोगों की भीड़ ने गुस्से में उनकी बाइक को तोड़ डाला।
मौके पर ही गोली का खोल भी मिला है। संदीप ने आरोप लगाया कि रवि बदमाश किस्म का लड़का है और उससे उसे जान का खतरा है। उचाना थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर रवि को नामजद कर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Source link